ओम प्रकाश तिवारी को श्रद्धांजलि द्वार सिवनी व्यापारी संघ



फिंगेश्वर

आज नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी ओमप्रकाश तिवारी जी के आकस्मिक निधन पर मानस भवन परिसर में द्वार सिवनी व्यापारी संघ द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया शोक सभा  का संचालन अमृत यदु ने करते हुए श्री तिवारी के विषय में कहा कि नगर में कपड़ा के प्रतिष्ठित व्यापारी होने के साथ-साथ सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में उनकी भूमिका उनके मार्गदर्शन एवं उनके सुझाव हमेशा सकारात्मक होते थे समाज में एक सुलझे हुए एवं ठोस बात करने के लिए विख्यात थे नगर के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बंछोर ने कहा कि उनके द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि एवं दोस्तों व्यापारियों के बीच अपनी बातों को मर्यादित  से रखने की कला उनमें विशेष थी ,निधन से पूर्व उन्होंने अपने माता-पिता के स्मृति में भागवत पुराण का भव्य आयोजन कराया जिसका लाभ पूरे नगर वासियों को हुआ हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके सत्कर्म का फल स्वर्ग में स्थान देकर करें परिवारिक के प्रति समर्पण भावना अकेले होते हुए भी भरे पूरे परिवार की देखरेख व सुरक्षा का दायित्व दमखम से निभाते थे सभा को व्यापारी संघ के संरक्षक यदुनंदन श्रीवास अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय श्री तिवारी आज हमारे बीच नहीं है किंतु उनके द्वारा व उनके अथक प्रयास से व्यापारी संघ का निर्माण हुआ छोटे व्यापारियों को एकजुट होकर एक मंच देने का प्रयास उन्होंने किया इसके लिए मैं उन्हें हमेशा संघ के संस्थापक के रूप में मानता हूं 



उनका नेतृत्व उनका निर्देशन लोगों से भिन्न था अंत में सभा का समापन उनके बहुत ही करीबी अभीनय मित्रों की तरह रहने वाले अमृत यदु जी ने किया शोक सभा में नगर के बुद्धिजीवी जनप्रतिनिधि व्यापारी सदस्य एवं पत्रकार साथियों की उपस्थिति रही जिनमें मुख्य रुप से संघ के अध्यक्ष नत्थू कश्यप उपाध्यक्ष युवराज सिन्हा पूर्व अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर संघ के अन्य सदस्य गण सुशील शर्मा चमन यदु शरद चतुर्वेदी नगर अध्यक्ष जगदीश यादव हरनारायण सूर्यवंशी नेमीचंद जैन तुलसी दल वाणीअशोक श्रीवास पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा महेश दीवान राम प्रसाद साहू तिलक साहू  कुंतु साहू रमलू ताडेकर अन्य व्यापारी सदस्य गण भी सभा में उपस्थित थे

पत्रकार जितेंद्र शर्मा

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया