हस्ताक्षर अभियान मे जिला काग्रेंस गरियाबंद को भारी समर्थन
कृषि बील के विरोध मे 45 हजार लोगों का राजीव भवन मे जमा किये।
प्रभारी मंत्री एंव प्रथम पंचायत मंत्री का मिलता रहा मार्गदर्शन।
राजिम
मोदी सरकार के केन्द्रीय कृषि तीन काला कानून के विरोध मे काग्रेंस कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान महिने भर से चलाया गया । गरियाबंद जिला मे बील के विरोध मे किसान सहित अन्य प्रभावितो का भारी समर्थन मिला है। इस अभियान को गति एंव मार्गदर्शन प्रदान करने मंत्री गृह, पीडब्लूडी, पर्यटन व गरियाबंद जिला प्रभारी मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू जिला, ब्लाक, जोन, काग्रेंस का वर्चुवल बैठक कीया गया था वही प्रथम पंचायत मंत्री विधायक राजिम माननीय अमितेश शुक्ला ने जिला, ब्लाक एंव काग्रेंस कार्यकर्ता को हस्ताक्षर अभियान मे किसानो एंव कृषि बील से प्रभावितो से मिलकर केन्द्रीय कृषि बील के खामी को बताने मार्गदर्शन देते रहे हैं। परिणाम स्वरुप जिला प्रभारी मंत्री द्वारा दिये गये पचास हजार के लक्ष्य के करीब पैतालीस हजार लोगों का हस्ताक्षर मे समर्थन मिला है। जिसे बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर मे गरियाबंद जिला काग्रेंस अध्यक्ष भावसिंह साहू द्वारा जमा किया गया है। जिला गरियाबंद अध्यक्ष भावसिंह साहू ने कहा कि हस्ताक्षर के समर्थन मे ब्लाक गरियाबंद 3600 ,ब्लाक फिगेंश्वर 14314 ब्लाक अमलीपदर 11355 ,ब्लाक मैनपुर 6255 ब्लाक छुरा 2500 झाकर पारा (देवभोग)3733 कुल 45 हजार लोगों ने हस्ताक्षर कर बिल के विरोध मे समर्थन किया है। समर्थन के लिए जिला काग्रेंस ने आभार व्यक्त किया है। उन्होने आगे कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की जमीन और उनकी उपज पूंजीपतियों को सौंपने का कानून बना दिया है।कहा कि कृषि प्रधान देश में अन्नदाताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर भाजपा सरकार ने हमारे देश की आत्मा पर प्रहार किया है। यह बिल कृषि क्षेत्र को पूंजीपतियों के हाथों में गिरवी रखने वाले हैं।इस अवसर पर जिला काग्रेंस कमेटी अध्यक्ष भावसिंह साहू सरपंच भसेरा नेहरु साहू, सरपंच सिर्री कला मोहन साहू,सेक्टर प्रभारी दुर्गा प्रसाद सिन्हा बुथ अध्यक्ष किरण साहू भानू साहू जिला काग्रेंस मिडीया प्रभारी भागीरथी सिन्हा उपस्थित थे।



Comments
Post a Comment