कृषि विधेयक बिल_ किसानों को भ्रमित कर रहा है विपक्ष__ सांसद चुन्नीलाल साहू
कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोला क्या कहा सांसद ने
फिंगेश्वर
सरकार अपने कार्यकाल में किसानों के प्रति प्रतिबद्ध है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि क्षेत्र को समृद्धि और किसानों को सशक्त बनाना ही उनकी प्राथमिकता है सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर चल रही है इस दिशा में संसद में पास किए गए कृषि विधायक जो कि देश के अन्नदाताओं के भविष्य को सवारेगा कांग्रेस के द्वारा लगाए गए समस्त आरोपों का खंडन करते हुए सांसद श्री साहू ने कहा कि विधेयक में मुख्य प्रावधान एमएसपी पर पहले की तरह खरीदी जा रही थी जारी रहेगी मुंडिया समाप्त नहीं होगी वहां पूर्व तो व्यापार होता रहेगा किसानों को मंडी के अलावा अपने उपज बेच ने का विकल्प प्राप्त होगा देश में 10,000 कृषक उत्पादक समूह एफपीओ निर्मित किए जा रहे हैं कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ उत्पाद पर लागू होगा जमीन पर नहीं कोर्ट कचहरी जाए बिना स्थानीय स्तर पर ही विवाद के निपटारे की व्यवस्था रहेगी भाजपा सरकार ने सभी बातों पर खुलकर किसान सम्मेलन के द्वारा लोगों को समझाया कि आप गुमराह ना हो देश के प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हम अपने किसानों की सेवा के लिए हैं हम अन्नदाता ओं की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे एवं उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करेंगे उन्होंने छत्तीसगढ़ की मुखिया भूपेश बघेल जी को अपना वादा याद दिलाते हुए कहा कि किसानों को 25 सो रुपए धान खरीदी का मूल्य क्यों नहीं मिला बोनस क्यों नहीं मिला वादे पूरे क्यों नहीं किए गए किसानों को बिचौलियों के चुंगल से मुक्ति कब मिलेगी आज भी आपकी करनी व कथनी में पारदर्शिता क्यों नहीं है कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो पा रही है आज भी किसान परेशान हैं उनकी कोई सुनवाई नहीं है छत्तीसगढ़ में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है इसके लिए पूर्ण रूप से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोषी है उक्त विचार क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने नगर फिंगेश्वर के मंडी प्रांगण में आयोजित किसान संगोष्ठी एवं पत्रकार वार्ता में कही भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत हरित ने कहां की आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पहली बार कृषि विधेयक के पास हुए 70 साल बाद देश के अन्नदाता ओं को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी साथ ही उपज को इच्छा अनुसार मूल्य पर कहीं भी बेचने की आजादी मिलेगी किसानों के हितों का संरक्षण विधायकों के मुख्य प्रावधान है कांग्रेस सरकार किसानों को भ्रमित कर रही है उनको उनके मूल्य उद्देश्यों से भटका रही है जो कि हम नहीं होने देंगे श्री हरीत ने कहा कि इस विधेयक से देशभर में किसानों को उपज बेचने के लिए वन नेशन वन मार्केट की अवधारणा को बढ़ावा मिलेगा मंच को पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर रामकुमार साहू ने संबोधित करते हुए कहां की कांग्रेस की किसान विरोधी बातें मात्र विरोध करने के लिए है
जबकि जमीनी हकीकत यह है कि हमारे देश का किसान इस विधेयक से खुश है हम कांग्रेस की मंशा कभी पूरी नहीं होने देंगे गांव-गांव में जाकर चौपाल के माध्यम से हम अपने किसान भाइयों का मार्गदर्शन करेंगे साथ ही हमारे देश के प्रधानमंत्री की किसानों के हित में लिए गए निर्णय वह उनकी भावनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे लेकिन कांग्रेस के विरोध को सफल नहीं होने देंगे यह विधेयक किसानों को 3 दिन में भुगतान की गारंटी देता है किसान नेता भुनेश्वर साहू ने कहा कि विधएयकों से कृषि क्षेत्र में परिवर्तन आएगा विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होने से देश की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी 70 सालों से किसानों के साथ अन्याय हो रहा था शोषण हो रहा था उन को आजादी दिलाने का काम देश के प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है भाजपा की युवा वक्ता रामू राम साहू ने कहां की पूर्व के शासकों ने हमारे देश के किसानों को अंधकार और गरीबी में रखा इसलिए उन्हें यह बदलाव अच्छा नहीं लग रहा है कांग्रेश जगह-जगह सड़क से संसद तक इसका विरोध कर रही है यह वही लोग हैं जिनके सासन में किसानों की हालत बद से बदतर होती गई हम इन कार्यक्रमों के माध्यम से चौपाल के माध्यम से विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ एवं उनके खोखले तथ्यों को उजागर करेंगे अरे किसान भाई आज भी और आगे भी देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं और रहेंगेअन्य युवा नेताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी मंच को संबोधित किया इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल सोनकर भाजयुमो मोर्चा जिला सदस्य राजू साहू मनीष हरित पार्षद प्रतिनिधि किरण सोनी नगर अध्यक्ष जगदीश यादव नगर अध्यक्ष मिंजून साहू भुनेश्वर साहू सदैव सोनी राजीव मंडल अध्यक्ष एवं हजारों की तादाद में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं किसान वर्ग उपस्थित था


Comments
Post a Comment