गोपालक के घर में लगी आग से बैल व किसान दोनों जख्मी

फिंगेश्वर विगत दिनों ग्राम पसौद के मजदूर किसान कार्तिक राम निसाद के गायकोठा में आग लग   गई जिससे कोठा पूर्ण रूप से जल गया
अन्दर में बैल बंधा था यह घटना रात के समय हुई
धुंआ को देख कर कार्तिक और उनके पुत्र यशवंत कोठा की ओर दौड़े आग धधक रही थी एक बैल रस्सी तोड़ कर बाहर आ गया दूसरा बैल को किसान कार्तिक राम आग में कूद कर बचाया जो जख्मी घायल है जिसका बच पाना मुश्किल है
वही कार्तिक राम भी आग के चपेट में आ गया है जिससे उनके चेहरा में घाव हो गया है
घटना की जानकारी मिलते ही जनपद सभापति अर्चना-डॉ दिलीप साहू ने खेद ब्यक्त करते हुए घटना की जानकारी फोन के माध्यम से तहसीलदार फिंगेश्वर को दी और जल्द से जल्द गरीब किसान को क्षति पूर्ति राशि मुहैय्या करने की अपील की है। इस घटना से गांव के लोगों ने कार्तिक राम को हिम्मत देते हुए सहानुभूति व्यक्त की है आग से हुई दुर्घटना अप्रत्याशित थी रात्रि का समय गरीब किसान कि घर में कोई सुविधा नहीं है क्षतिपूर्ति की मांग प्रशासन एवं क्षेत्र के विधायक एवं सांसद से की जा रही है जनपद सभापति श्रीमती अर्चना दिलीप साहू अपने क्षेत्र में समाज सेवा रचनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैत्ती

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया