गोपाष्टमी उत्सव 23 नवम्बर को, केबिनेट मंत्री , गो सेवा आयोग के अध्यक्ष - राजे श्री महंत डॉ राम सुंदर के मुख्य आतिथ्य में होगा सम्पन्न: फिंगेस्वर
फिंगेश्वर/जीतेन्द्र शर्मा पंचकोषी गौशाला में 23 नवंबर को गोपाष्टमी उत्सव छ ग राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ राम सुंदर दास के मुख्य आतिथ्य व प्रथम पूर्व पंचायत मंत्री एवं वर्तमान राजिम विधायक अमितेश शुक्ल की अध्यक्षता व विशेष अतिथि श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू जनपद अध्यछ ,जगदीश यादव नगर अध्यक्ष फिंगेस्वर के आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
गौशाला के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर हरित व सदस्यों की उपस्थिति में आहूत बैठक मे गोपाष्टमी उत्सव को सफल बनाने हेतु उत्साह दिखाते हुए नगर एवं क्षेत्र के सभी स्तर के सभी राजनैतिक दलों के समाज सेवी संगठन मातृ संगठन को गौ माता के महत्व , गोपाष्टमी उत्सव के महत्व तथा इसी दिन अक्षय आंवला नवमी के महत्व को बताने हेतु जनमानस को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
सोमवार 23 नवंबर को प्रातः 9:30 को गौ चलिशा पाठ स्वामी चित्रानंद 10:30 से पञ्चकोषी गौ मंदिर में कामधेनु यज्ञ पंडित त्रिभुवन मिश्रा व परमानंद यादव द्वारा किया जाएगा । 1 बजे से अतिथियों का आगमन व स्वागत किया जाएगा । इनके उद्बोधन के पश्चात समिति की ओर से मांग पत्र धन्यवाद ज्ञापन के साथ गौशाला में गैया मैया की पूजा सोहाई बंधन एवं राउत नाचा के साथ गौमाता को खिचड़ी भोग लगाया जाएगा पश्चात प्रसादी वितरण पश्चात धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्ति घोषणा होगा।
गोपाष्टमी उत्सव में क्षेत्रीय एवं नगर के समस्त संगठन भाई बहन किसान , व्यापारी , अधिकारी , शिक्षक एवं मित्रों को अनुशासन से भाग लेने का निवेदन किया गया।
Comments
Post a Comment