नाबालिक लड़के के अपरहण मामले में 500000 फिरौती की मांग करने वाला आरोपी स्वयं सगा मामा निकला
आईजी एवं एसपी ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत
लगभग 50 जवान लगे थे अभियान में 5,,6 घंटों में मिली सफलता
पुलिस की सफल प्लानिंग का नतीजा
फिंगेश्वर,, मामला गरियाबंद जिले के थाना फिंगेश्वर का जहां अपहृत बालक के पिता रमेश कुमार कुर्रे ग्राम गाता पार थाना अभनपुर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ ने अपने नाबालिक पुत्र के अपहरण होने की रिपोर्ट 10 नवंबर 2020 को कराई मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी वेदवती दरियो ने जिला अधिकारियों को सूचना भेज मार्गदर्शन लिया मामला ₹500000 फिरौती का था प्रार्थी ने आवेदन में लिखा था कि अगर अपने साले वह बेटे को बचाना हो तो पुलिस को सूचित ना करें इस धमकी से डरकर पिता ने फिंगेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज की तत्काल कार्यवाही में जुटी पुलिस रायपुर के आईजी डॉ आनंद छावड़ा ने स्वयं फिंगेश्वर आकर घटना की रिपोर्टिंग ली वह तत्काल पुलिस टीम का गठन किया धमतरी जिला गरियाबंद जिला अभनपुर क्षेत्र महासमुंद जिला सभी जगह नाके बंदी कर विशेष दस्ता तैयार किया गया गरियाबंद जिला एसपी भोजराम पटेल एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर रायपुर टीम निरीक्षक रमाकांत साहू साइबर टीम महासमुंद टीम संजय राजपूत एसडीओपी संजय ध्रुव टी आर कवर ने पूरे मामले की बारीकी से जांच कर अपहरणकर्ता के फिरौती मांगने का समय स्थान के अगले फोन का इंतजार किया गया इस बीच फिंगेश्वर बा सीन राजीम क्षेत्र में जवान तैनात किए गए विशेष रूप से निगरानी टीम सर्चिंग टीम ट्रेसिंग टीम लाइजनिंग एवं रिजर्व टीम ब्रेकअप पार्टी की तैयारी कर अपराधी को घेरने के लिए उसके निवास ग्राम धमनी से गिरफ्तार किया गया अपराध धारा 203,,2020 364a भादवी पंजीबद्ध कर आरोपी को 11 नवंबर 2020 को गरियाबंद जेल भेजा गया
इस अपराध मैं आरोपी एवं प्रार्थी के बारे में विशेष जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है आरोपी गुमान सोनवानी पिता स्वर्गीय किशन सोनवानी उम्र 27 वर्ष साकिन बासीन थाना फिंगेश्वर ग्राम धमनी का रहने वाला इसकी बहन का ससुराल रायपुर गाटापार थाना अभनपुर में है अपराधी कुछ वर्षों से अपने परिवार से अलग रहकर अवैध क्रियाकलापों के चलते कर्ज दार था पब्जी की लत के चलते अपनी जमीन बेच चुका था कर्ज अदायगी के तनाव में उसने अपने प्लान के तहत बहन के घर गातापार गया क्योंकि उसके जीजा रमेश कुमार कुर्रे सरकारी सर्विस वाले होने के कारण उसके मन में लालच पैदा हुआ और वह अपने 15 साल के भांजे कपिल कुर्रे को अपने साथ घुमाने की दृष्टि से ग्राम धमनी ले आया बच्चे की पिता द्वारा फोन से अपने साले गुमान को बिना परमिशन के ले जाने के बारे में नाराजगी जताई किंतु उसका कोई जवाब नहीं आया और दूसरे दिन एक धमकी भरा फोन आया उस फोन में लड़के की पिता रमेश कुमार को कहा गया कि तुम्हारे साले गुमान सोनवानी एवं तुम्हारे पुत्र कपिल कुर्रे को हमने अपहरण कर लिया है अगर उनकी सलामती चाहते हो तो ₹500000 हमें देने होंगे अगर पुलिस को सूचना की तो जान से मारने की धमकी दी गई इसी धमकी भरे फोन से डरकर पिता द्वारा क्योंकि मामला फिंगेश्वर थाने से जुड़ा होने के कारण फिंगेश्वर में दर्ज किया गया पुलिस अधीक्षक आला अधिकारियों ने अपने कार्य कौशल अनुभव एवं क्राइम की बारीकी को समझते हुए लड़के के मामा की लोकेशन ट्रेस की गई जिससे शक की सुई है उसी की ओर संकेत करने लगी इससे पूर्व मुखबिर से जब पता चला कि आरोपी अपने भांजे को बाइक में लेकर कभी राजीव और कभी फिंगेश्वर दारू भट्टी के पास यह अन्य स्थानों पर देखा गया इससे आरोपी गुमान के और शक संदेह स्पष्ट लगने लगा अगर बालक अपरहण होता तो अपने मामा के साथ इधर-उधर घूमते कैसे पाया जाता पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर पूर्ण पुष्टि कर ली, आरोपी द्वारा तीसरे व्यक्ति के रूप में आवाज बदलकर अपने ही जीजा को अपने सगे भांजे के अपरहण की बात कह कर 5 लाख की फिरौती की मांग जैसा घृणित कार्य कर रहा था वहीं दूसरी ओर भांजे को बड़े प्रेम और अच्छे से इधर-उधर घुमा रहा था और उसी के फोन से उसके पिता को अपरहण की धमकी भी दे रहा था इस बात की जानकारी भांजे को नहीं थी वह निश्चित होकर अपने मामा के साथ घूम रहा था उसे भनक भी नहीं थी कि उसके मामा द्वारा उसके पिता से उसके एवज में फिरौती की मांग की जा रही है सगा मामा द्वारा अपने भांजे का अपहरण कर घृणित कृत्य से क्षेत्र के लोगों में इस मामले को लेकर काफी आक्रोश है लोगों में चर्चा है कि अगर सगामामा पर विश्वास नहीं करें तो किस पर करें साथ ही गरियाबंद जिले में इस अपहरण की गुत्थी को सुलझाने में पूरी टीम को निर्देशित करने वाले आनंद छाबड़ा आईजी एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की टीम फिंगेश्वर थाना प्रभारी की तत्परता की प्रशंसा की जा रही है बहुत ही कम समय में त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी बिना किसी जानमाल के नुकसान के सफलतापूर्वक इस केस का पटाक्षेप हुआ और अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचा इस घटना से युवा पीढ़ी को एक संदेश व सीख लेनी चाहिए कि वे अवैध व पब्जी जैसे मोबाइल गेम से दूर रहे
पत्रकार जितेंद्र शर्मा



Comments
Post a Comment