जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू के पति जगन्नाथ के जन्मदिन पर मंत्री अमरजीत भगत ने बधाई दी
फिंगेश्वर
छत्तीसगढ़ शासन खाद्य सहकारिता एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अमरजीत भगत आज दोपहर फिंगेश्वर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ के निज निवास पहुंचे मंत्री महोदय ने पूरे परिवार को जगन्नाथ साहू जन्मदिन की बधाई दी
एवं भोजन ग्रहण कर बोरसी गांव की समस्त शुभचिंतकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की जहां लोगों ने उनका स्वागत और अभिवादन बड़े जोर से किए जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा ने श्री भगत का स्वागत सम्मान व अभिनंदन किया अल्प समय में अचानक पहुंचे मंत्री महोदय श्री क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी व प्रसन्नता देखी गई जनपद की ओर से अध्यक्ष महोदय ने मांग पत्र भी मंत्री जी को सौंपा



Comments
Post a Comment