पुलिस विभाग फिंगेश्वर द्वारा आयोजित दीपावली मिलन में पत्रकारों का किया गया सम्मान।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं व्यापारी संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा का सम्मान एडिशनल एसपी एवं अतिथियों द्वारा श्रीफल देकर किया गया।
नगर के थाना परिसर पर आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह विशेष अतिथि नगर के वरिष्ठ नागरिक बीसोहा हरित गरियाबंद जिले के एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर डीएसपी टी आर कवर तहसीलदार प्रेमु राम साहू एसडीओपी संजय ध्रुव टीआई बघेल सर के द्वारा मां लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया थाना प्रभारी वेदवती दरियो एवं एएसआई हुमन ध्रुव ठाकुर साहब ने अतिथियों का स्वागत सम्मान बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पुष्पगुच्छ देकर किया रंगारंग कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ के परिवार के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी
स्वागत वंदन के गीतों कथक नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर साउंड सिस्टम एवं गीत भजन कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया था उनकी टीम से त्रिलोक साहू कोमल साहू अमन शर्मा फिंगेश्वर की युवा कलाकारों ने हिंदी वह छत्तीसगढ़ी भजन व गीतों से दर्शक दीर्घा को मंत्रमुग्ध कर दिया गणेश जी की स्तुति सरस्वती माता की आराधना मौली माता के सुंदर भजनों की धुनों से दर्शकों को प्रभावित किया थाना स्टाफ की ओर से ग्राम सोरीद जे शहीद थानेश्वर सिन्हा के माता पिता का सम्मान किया गया
युवा सैनिकों ने देश के महान संगीतकारों के गीतों को गुनगुनाया पुलिस स्टाफ के बीच से कई कलाकारों ने आज शाम की संगीत संध्या पर अपनी प्रतिभा ने दिखाई ऐसा खुशनुमा अवसर पाकर वह झूमने लगे नाचने लगे स्वयं थाना प्रभारी वेदवती दरियो लाल मेरे दमा दम मस्त कलंदर एवं लोक दोहा पार इस कदर चलाया की अधिकारी भी पुलिस स्टाफ के जवानों के साथ झूमने नाचने लगे इस खुशनुमा माहौल को बनाने के लिए स्टाफ की तरफ से 3 दिनों से तैयारी की गई थी ताकि एक सामाजिक समरसता का संदेश पुलिस विभाग एवं आम जनता के बीच बना रहे डर भय से मुक्त स्वच्छ व सुंदर वातावरण निर्मित था
ऐसे कार्यक्रमों का मकसद है राजा नीलेंद्र बहादुर ने इस कार्यक्रम की सभी को शुभकामनाएं दी व दीपावली एवं मातर पर्व पर सभी को बधाई दी बिसौहा हरित ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस परिवार द्वारा संगीत संध्या का आयोजन एवं जिला के अधिकारियों के मार्गदर्शन से आयोजित ऐसे कार्यक्रम निश्चित ही नगर वासियों आम जनता के लिए एक सुखद संदेश है थाना परिसर पर ऐसे आयोजन हमारे बीच की दूरियों को कम करते हैं कानून की हिफाजत एवं हम सबकी देखरेख के लिए 24 घंटे तैनात रहने वाले पुलिस परिवार इन त्योहारों में भी रात दिन ड्यूटी कर अपना दायित्व निभाते हैं हमें खुशियां देकर वह अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हैं निश्चित ही आप सभी बधाई के पात्र हैं आपके व्यवस्था के कारण हम सभी अपने घरों में सुखचैन व आनंद लेते हैं ऐसे कार्यक्रमों से आप सबों का भी मनोरंजन होता है ऐसी सोच पुलिस विभाग की ओर से आना निश्चित ही तारीफ के काबिल है श्री राठौर ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि जब से हम सरकार की नौकरी देश के लिए अपने राज्य के लिए अपने दायित्व निभा रहे हैं हमें महसूस होता है पुलिस परिवार भी इन सब चीजों से वंचित है आज इनके द्वारा खुलकर अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया गया अत्यंत ही सराहनीय है आगे भी इसी तरह से समाज को एक अच्छा संदेश मिले रचनात्मक कार्यों के रूप में हम और आप एक दूसरे को करीब लाएं ऐसा प्रयास रहेगा उन्होंने कार्यक्रम का संचालन कर रहे पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा की तारीफ की कार्यक्रम के अंत में सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया के पत्रकारों का सम्मान गुलाल लगाकर श्रीफल भेंट कर अधिकारियों द्वारा किया गया जिनमें मुख्य रुप से वरिष्ठ पत्रकार अरेंद्र पहाड़िया जितेंद्र सिन्हा योगेश सिंह राजपूत अजीज खान युवराज सिन्हा नेमीचंद बंजारे भागीरथी सिन्हा परमेश्वर साहू कमलेश्वर शुक्ला नेहरू साहू थानेश्वर बंजारे थानेश्वर साहू महेंद्र भारती गोवर्धन साहू उमेंद्र साहू तरुण यदु तामेश्वर साहू दुष्यंत साहू टिकेंद्र सिन्हा इमरान खान भोला साहू का सम्मान किया गया विभाग द्वारा अतिथियों लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी पूरा कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ शांति व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ




Comments
Post a Comment