आज करवा चौथ पर विशेष पूजा अर्चना शर्मा परिवार
फिंगेश्वर
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने परिवार के सुख समृद्धि एवं पति की दीर्घायु की कामना हेतु निर्जला व्रत रखा जाता है वास्तव में आज के दिन शिव पार्वती एवं गणेश जी की पूजा कर चूरमे के लड्डू का भोग आरती एवं कर्मा माता की कहानी कहीं जाती है इसके पश्चात चंद्र देव के दर्शन कर उन्हें जल अर्पित कर पूजा अर्चना के बाद अपने पति के हाथों जल ग्रहण किया जाता है
यह एक पूरा दिन सुहागिन महिलाओं के लिए किसी तपस्या से कम नहीं होता ऐसा उपवास एवं त्याग करने की क्षमता ईश्वर ने महिलाओं को ही दी है नारी शक्ति अगर प्रण करे तो घर में परिवार में समृद्धि व खुशहाली अवश्य ला सकती है
उनमें सहन करने की क्षमता परिवार के प्रति समर्पण ईश्वर के प्रति आस्था पुरुषों की अपेक्षा अधिक होती है और यह सभी बातें बड़े बुजुर्गों से प्राप्त संस्कारों से प्रेरित होकर हमें जीवन में एक आदर्श स्थापित करने का अवसर देती है
सभी करवा चौथ करने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो





Comments
Post a Comment