गौशाला की पूर्व व वर्तमान उपाध्यक्ष 1 सप्ताह में कोरोना के शिकार हो गए भाव भरी श्रद्धांजलि दी गई
फिंगेश्वर - दिनांक 28/4/2021 पंचकोशी धाम आदर्श गौशाला फिंगेश्वर की आकस्मिक बैठक गौशाला अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर हरित जी की अध्यक्षता में गौशाला प्रांगण में सायं 5:00 बजे रखी गई थी जिसमें 1 सप्ताह में ही गौशाला के निर्वाचित वर्तमान उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री जनार्दन चंद्राकर व निवर्तमान पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री फेरू राम यादव जी को उनके आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा में संस्था के दोनों सदस्यों के त्याग एवं सेवा पूर्ण समर्पित जीवन पर उपस्थित कई सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष डॉ हरित जी ने अपने विचार रखते हुए बताया कि दोनों ही स्वर्गीय आत्माएं सेवा समर्पण की मूर्ति थे। संरक्षक पंडित त्रिभुवन महाराज भागवताचार्य जनार्दन चंद्राकर जी को गौशाला एवं जैविक कृषि के लिए समर्पित व्यक्तित्व के धनी बताया तो भागवत हरित जी ने जनार्दन जी को अपना अभिन्न मित्र बताते हुए उन्हें गौशाला एवं स्वयं का शुभचिंतक व निस्वार्थ काया बताया।
ट्रस्टी मेम्बर श्री यदुनंदन श्रीवास जी एवं समाज धर्म संस्कृति उत्थान मंच के अध्यक्ष श्री अमृत यदु जी गौशाला के सप्ताह के भीतर कोरोना के गाल में समा जाने को गौशाला की अपूरणीय क्षति व प्रभु इच्छा बताया जबकि गौशाला के पूर्व सचिव परमानंद यादव जी ने गौशाला के पूर्व उपाध्यक्ष श्री फेरु राम यादव जी को गायत्री परिवार एवं गौशाला का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि खासकर यज्ञ कार्य को संपन्न कराने में उनका योगदान समय दान सराहनीय रहता था।
श्रद्धांजलि सभा में संरक्षक मंडल से श्री जनक साहू , कोषाध्यक्ष श्री लखन लाल साहू , तेजराम साहू , डा चारु मैडम , भानु प्रताप ध्रुव , भुवन साहू आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी सदस्यों ने स्वर्गीय दोनों विभूतियों को गौशाला के लिए अपूरणीय क्षति एवं ईश्वर की इच्छा करार देते हुए भगवान से प्रार्थना कि— की उनकी आत्मा को अपनी शरण में लेकर व उनके परिवार को यह दुख सहने व व्यवस्थित करने की प्रार्थना की। शोक सभा का संचालन सचिव श्री ओम प्रकाश साहू जी ने किया।


Comments
Post a Comment