2 माह का राशन मुक्त देने का फैसला गरीबों को राहत - टिकेश साहू _________________________

फिंगेश्वर
_________________________
गरीब व जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में 2 महीने का चावल मिलेगा - युवा नेता टिकेश साहू प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। श्री साहू ने बताया कि कोरोना संकट काल में प्रदेश सरकार ने अंत्योदय गरीब, निराश्रित एवं प्राथमिकता श्रेणी वाले परिवार को 2 माह का चावल निशुल्क दिए जाने का फैसला किया है इससे राज्य के 58 लाख 29 हजार 371 राशन कार्ड धारी परिवारों को लाभ मिलेगा मई और जून महीने का राशन उपभोक्ताओं को एक साथ मिलेगा उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गरीब तबके के लोगों को राहत मिल सकेगी पिछले साल भी प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड धारियों को निशुल्क राशन वितरित किया था।युवा नेता टीकेश साहू ने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैं। चिकित्सालयों मे जरूरी संसाधन मुहैया कराने के साथ ही राज्य में 296 नए डॉक्टरों की पदस्थापना की है।इस बार अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।लिहाजा इसमें बचाओ ही सुरक्षा है। इलाज में देरी से संक्रमण बढ़ता है। और यह जानलेवा हो सकता है।श्री साहू ने छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को निशुल्क कोरोना वैक्सिंन लगाए जाने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के कोरोना टीकाकरण का भुगतान राज्य सरकार द्वारा करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार कोरोना संकटकाल में लोगों की जीवन रक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं। श्री साहू ने कहा कि वैक्सीन के दाम में एकरूपता होनी चाहिए उन्होंने कहा कि वैक्सीन की एकरूपता नहीं रखने की केंद्र सरकार की नीति से कोरोनावायरस की मार झेल रही जनता पर बोझ और बढ़ जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया