वैश्विक महामारी कोरोनावायरस रोकथाम के लिए विधायक प्रतिनिधि करीम खान ने की कार्यकर्ताओं से जागरूकता का संचार करने की अपील।।
फिंगेश्वर -
करीम खान ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है। कि पूरे विश्व में फैली कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी से देश ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य भी प्रभावित हैं। इस वैश्विक महामारी से बचाव एवं इस संकट से निपटने के लिए राज्य के भूपेश बघेल की सरकार ने आम जनता के हर संभव मदद कर रही हैं। इस संकट की घड़ी में हम सब का भी कर्तव्य है। कांग्रेस संगठन पिछले वर्ष जो एकजुटता के साथ सेवा भाव का परिचय दिया उसी प्रकार इस वर्ष भी राज्य में कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु अपनी सेवा भाव का परिचय देते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन -माक्स सैनिटाइजर आवश्यक सोशल डिस्टेंसिंग फिजिकल दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए। समाज में आम जनता से उक्त सरकारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किए जाने का अपील व प्रेरित करें साथ ही कोरोनावायरस के रोकथाम हेतु सरकार द्वारा लगाया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन हेतु निर्धारित नियमानुसार अनुसार अधिक से अधिक लोगों को प्रत्येक व्यक्तियो को वैक्सीन सेंटर तक पहुंचा कर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना है। कृपया कांग्रेस पार्टी की समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि संकट की घड़ी में इस वैश्विक महामारी की रोकथाम में अपना हर संभव मदद सहयोग प्रदान करते हुए आम जनता के बीच कांग्रेस संगठन का उपस्थिति दर्ज कराएं।
_______________________________

Comments
Post a Comment