दुकान खुलने से ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई
फिंगेश्वर --
दुकान खुलने से ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने सुध नहीं ली। फिंगेश्वर। नगर फिंगेश्वर जो कि विगत 3 दिनों से पूर्णता बंद था जैसे ही 13 तारीख से गरियाबंद जिला लॉक डाउन की घोषणा की गई क्षेत्र के लोगों प्रतिदिन के जरूरत का सम्मान इकट्ठा करने खरीदी करने के उद्देश्य से आज बाजार के खुलते ही लाखों की तादाद में किराना दुकानों में भीड़ उमड़ पड़ी ऐसी परिस्थितियां थी कि लोग करोना के डर को भूल कर सामान लेने में भिड़ गए व्यापारी नोट गिनने में व्यस्त थे, भीड़ ने नियम कानून को ताक में रख दिया ,और नगर के अधिकारी विभाग के बड़े अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस प्रशासन किसी के भी द्वारा मुख्य मार्ग पर सभी दुकानों के सामने एकत्रित भीड़ को लेकर कोई जांच-पड़ताल एवं कार्यवाही नहीं की गई ऐसी गंभीर परिस्थितियां ही कोरना को जन्म देती है सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लोगों ने जबरदस्त खरीदी की उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में लगातार नगर में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या एवं मृत्यु दर में लगातार बढ़ोतरी हुई है नगर के सभी 15 वार्डों में पॉजिटिव पेशेंट बढ़ने लगे हैं लगभग 9:10 वार्ड ऐसे हैं जहां कंटेनमेंट जोन की आवश्यकता भी महसूस की जा रही थी इसी भयावह स्थिति को देखते हुए नगर की बुद्धिजीवी वर्ग जनप्रतिनिधि गण पत्रकार साथी और नगर के व्यापारियों ने स्वयं से कदम उठाते हुए 3 दिनों के लिए नगर पूर्ण रुप से बंद करने का निर्णय लिया था उसके पश्चात दुकाने फिर से 1 सप्ताह के लिए और बंद की जाए ऐसी राय लोगों की थी किंतु शासन के आदेश 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक गरियाबंद जिले को लाक डाउन करने की घोषणा आते ही जरूरत की चीजों के लिए नगर हित में जनहित में आज 1 दिन के लिए दुकानें खोली गई परिणाम यह हुआ की पूरे दिन सड़कों में भीड़ के रूप में लोग घूमते रहे दुकानों में सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई गई किसी ने कोई कार्यवाही नहीं की यह चिंता का विषय है लोगों को भय है कि पता नहीं और कितने लोग आज संक्रमित हुए होंगे ।


Comments
Post a Comment