योग प्राणायाम कोई खेला या मजाक नहीं बल्कि कोरोना काल में जीवन रक्षक शस्त्र है डॉ हरित




 फिंगेश्वर -  प्राणायम कोई बच्चों का खेल या मजाक नहीं है कोरोना के संकटकाल में कोरोना से लड़ने के लिए सशक्त सुरक्षा कवच व अमो अस्त्र है जिसके नियमित अभ्यास से कोरोना वायरस के आक्रमण के विरुद्ध लड़ने के लिए शरीर के बाहर एवं अंदर एक सशक्त सुरक्षा कवच का निर्माण होता है फेफड़े एवं स्वास यंत्र मजबूत होते हैं और बिना कोई पैसे खर्च किए शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता जिसे अंग्रेजी में इम्यूनिटी पावर कहते हैं स्वयमेव मजबूत होते जाता है ऐसे किसी भी व्यक्ति को कोरोना जैसा घातक दुश्मन परास्त नहीं कर सकता यानी कोरोना का संक्रमण ऐसे जागरूक व्यक्ति में नहीं हो सकता ।
              उक्त उद्गार यहां पंचकोशी गौशाला एवं स्थानीय श्री राम मानस भवन में हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर हिंदू नव वर्ष में गत 15 दिनों से चल रहे नियमित सुंदरकांड पाठ का हवन पूजन के साथ समापन बेला में उपस्थित हनुमान एवं गौ भक्तों को योग प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए समाजसेवी डॉ चंद्रशेखर हरित जी ने अपने उद्बोधन में व्यक्त किए उन्होंने अपने संक्षिप्त किंतु मार्मिक उपयोगी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सरकार उसके हमले  व आम जनता आज केवल कोरोना से सुरक्षा उपचार व बचाव के लिए काम कर रही है और लाखों करोड़ों का खर्च कर रही है लेकिन उसकी तुलना में उपलब्धि कम ही हो रही है हजारों लाखों की तादाद में संक्रमण रोज बढ़ती जा रही है वहीं बड़ी तादात में मौतें हो रही और बड़ी निराशा हाथ लग रही है। ऐसे में आज से यदि भारतीय संस्कृति की इस अनमोल विद्या योग प्राणायाम के शरण में जाएं और रोज सुबह , शाम योग प्राणायाम का नियमित अभ्यास केवल आधे घंटे स्वयं व पूरे परिवार को करावे तो इससे शहर ग्राम और देश के शिक्षित अशिक्षित लोगों को मुफ्त में बड़ा लाभ मिल सकता है। उन्होंने इस दिशा में स्वयंसेवी सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों व सरकार की ओर से बड़ी पहल अभियान की आवश्यकता भी समाजसेवी डॉ हरित जी ने बताइ जिससे कि कोरोना से पीड़ित भयभीत समाज को सही दिशा में निर्देश मिल सकता है।
            उन्होने अपने उद्बोधन में योग प्राणायाम व व्यायाम का लॉजिक बताते हुए बताया और कहा कि कोरोना वायरस का आक्रमण सिर्फ एवं सिर्फ स्वासन यंत्र पर ही होता है और योग प्राणायाम का नियमित अभ्यास से स्वसन तंत्र मजबूत होते हैं और इससे ऑक्सीजन लेवल भी शरीर में निरंतर सामान्य बने रहता है और कोरोना से भी बचाव हो जाता है। 
                 श्री राम मानस भवन में चल रहे इस कार्यक्रम में 15 दिनों से सुंदरकांड का नियमित पाठ सीमित संख्या में सदस्य लोग पूर्णा नियमों के पालन करते हुए कर रहे हैं और आज भी हनुमान जन्मोत्सव की अवसर पर भी सभी लोग मास्क लगाकर व दूरी बना कर कार्यक्रम संपन्न कराया।  उपस्थित सदस्यों में अध्यक्ष अमृत यदु, संरक्षक डॉ चंद्रशेखर जी, उपाध्यक्ष शर्मा जी , प्रेमलाल साहू , जगदीश साहू , डीआर डडसेना , नरेंद्र साहू , तेजराम साहू , लखन साहू , जीवन , जोहन , देवेंद्र , शत्रुघ्न आदि थे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया