कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के 7 साल के कार्यों के गुणगान को जनता को गुमराह करना अपनी विफलता को छुपाने का कृत बताया

फिंगेश्वर।



राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू पार्टी के आदेश अनुसार भाजपा सरकार की 7 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण तह फ्लॉप बताते हुए गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर मुख्यालय में जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता के द्वारा भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश वह देश में चलाई जा रही योजनाओं को गिन गिन कर उनकी विफलताओं को लेकर पत्रकार वार्ता के माध्यम से उनके द्वारा जारी घोषणा पत्र की सत्यता को दस्तावेज के रूप में बिंदुवार पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किया एवं जन जन तक भाजपा सरकार की सोच को विफल बताते हुए प्रदेश के लोगों को जन जागृत करने की कोशिश की गई स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक श्री शुक्ल ने संक्षिप्त रूप से अवगत कराया कि देश में नोट बंदी से ल्म अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई गई



 जीएसटी लागू कर उद्योग धंधे कल कारखाने बंद हुए लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया गया आए दिन सरकारी संस्थानों को नीलामी करना उनके निजी करण से नौकरी के अवसर पर बेरोजगारी को बढ़ावा देना देश की यातायात के प्रमुख एयरपोर्ट रेलवे जैसे कारोबार को सीधे तौर पर सरकारी नियंत्रण समाप्त कर निजी करण की ओर बढ़ावा देश की सीमा सुरक्षा करने में नाकाम चीन द्वारा भारत के अंदर घुसपैठ नेपाल जैसे पड़ोसी देश हमसे दूर होना विदेश नीति में असफल साबित हुए आज देश में महंगाई 7 वर्षों में चरम सीमा पर है खाद्य तेल दुगुने भाव पेट्रोल डीजल के भाव डेढ़ गुना हो गए किसानों की आय को दोगुना बढ़ोतरी की बात झूठी साबित हुई आज एक लाख करोड़ किसानों के लिए राहत पैकेज का अता पता नहीं देश की जीडीपी में कृषि क्षेत्र का योगदान 30% है फिर भी केंद्र सरकार 2021-22 के बजट में खाद की सब्सिडी करोड़ों की कटौती की देश की सबसे ज्वलंत समस्या तीन कृषि कानून जोकि हमारे देश की किसानों के लिए हितकारी एवं विनाशकारी साबित हो रहे हैं कृषि कानून से मंडी व्यवस्था को समाप्त कर सहकारिता पर चोट कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग लाकर बड़े उद्योग को कृषि क्षेत्र में संरक्षण एवं छोटे किसान के गला घुटने के समान आवश्यक वस्तु अधिनियम का अस्तित्व समाप्त कर जमाखोरी को बढ़ावा यह अत्यंत ही हमारे देश के किसानों के लिए चिंता का विषय है आंदोलन कर रहे किसानों को कोई महत्व नहीं दे रही है भाजपा सरकार 2 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय आपदा कोविड-19 के संक्रमण को रोकने में सरकार नाकाम सिद्ध हुई है राहत बचाव उपचार जैसे आवश्यक कदम उठाने में सरकार असफल हुई है 




उत्तर प्रदेश बिहार की गंगा नदी में अनगिनत लाश मिली एवं गंगा किनारे रेत में अनगिनत लाशें दफनाए गई जिससे भारत सरकार की पूरी दुनिया में बदनामी हो रही है भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए को कोविड-19 से बचने लगाए जा रहे हैं वैक्सीन सरकार पूरी नहीं कर पा रही है देश के नागरिकों के लिए पर्याप्त वैक्सीन ना होना दूसरी और विदेशों में सप्लाई करना देश की जनता के साथ धोखा है मोदी सरकार ने आपदा में अवसर ढूंढने का काम किया वैक्सीन का व्यवसायीकरण किया केंद्र सरकार को विकसित डेड सो रुपए में राज्य सरकारों को वैक्सीन ₹300 में निजी संस्थाओं अस्पतालों को 600 से 12 सो रुपए में वैक्सीन देने की बात कही जो की जनविरोधी मनसा को स्पष्ट करता है टीकाकरण एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पहले जितने भी सरकारी बनी उस समय पोलियो चेचक खसरा काटिका अपने देश के नागरिकों को निशुल्क लगाने का काम किया किंतु नरेंद्र मोदी जी की सरकार अपने राज्य सरकारों से टीकाकरण का पैसा वसूल कर सुपर डुपर फेलवर सरकार की छवि बनाई है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू ने पत्र वार्ता में कहा कि

 देश में इन 7 सालों में आम जनता के बीच घोर निराशा व आक्रोश व्याप्त है भाजपा के खिलाफ।  
      आम जनता सहित समाज के सभी वर्गों के साथ विश्वासघात किया गया है आज देश में सामाजिक व आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है वही मोदी सरकार अपनी खोखली उपलब्धियों का गुणगान कर जनता से चुनाव में किए गए घोषणाओं वादाखिलाफी कर एक धोखेबाज अविश्वसनीय सरकार के रूप में स्थापित है और आम जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है सभी तरह से पूर्ण विफल हो चुकी है

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया