अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पत्रकारों का किया गया सम्मान।




   फिंगेश्वर ,  
                       आज जनपद पंचायत परिसर फिंगेश्वर में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के पंतजलि आरोग्य केंद्र के संचालक जुगल किशोर साहू के द्वारा योग दिवस मनाते हुए उनकी टीम द्वारा योगाभ्यास प्राणायाम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू जिला गरियाबंद कांग्रेश अध्यक्ष भाव सिंह साहू मुख्यकार्यपालन अधिकारी  जी पंचायत स्पेक्टर नूतन साहू द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया श्रीमती पुष्पा साहू योग दिवस पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि योग एवं प्राणायाम हमें नया जीवन देते हैं असाध्य रोगों पर भी जीत हासिल कर सकते हैं हमें तन मन को एकाग्र कर योगा करना चाहिए जहां जनपद स्टाफ जनप्रतिनिधि गण पत्रकार साथी सभी ने मिलकर योग संचालक मेहतर राम बारले भानु प्रताप साहू योग शिक्षक तीरथ यादव योग शिक्षक के सहयोग से योगाभ्यास किया इसके पश्चात थाना परिसर फिंगेश्वर में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ भाव सिंह साहू जिलाध्यक्ष थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर जी आरोग्य केंद्र के संचालक एवं कार्यक्रम के आयोजक कर्ता जुगल किशोर साहू ने संयुक्त रूप से पत्रकारों एवं पुलिस स्टाफ का सम्मान किया 




कोरोना वैश्विक महामारी के इस संकट के समय में सोशल मीडिया के लोग दिन और रात 24:00 घंटा अपने परिवार की चिंता किए बिना जनहित में क्षेत्र से जुड़े समस्याओं स्वास्थ्य समस्या कोविड-19 से सतर्क रहने शासन की गाइडलाइन को जन जन तक पहुंचाने प्रसार प्रचार कर गरीब मजदूर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों को सचेत व आगाह करने का भरसक प्रयास समाचारों के माध्यम से करते आ रहे हैं दूर अं चल एवं शहरी इलाके में इस बीमारी को लेकर रोकथाम करनेअपने इष्ट मित्र परिजनों को कैसे सुरक्षित रखें इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया सोशल मीडिया के द्वारा जबरदस्त प्रचार प्रसार कर जहां एक और शासन प्रशासन के लिए बहुत ही अच्छी सुविधा एवं सहयोग का काम पत्रकार साथी बिना किसी स्वार्थ के निर्भीकता एवं निडर होकर करते आ रहे हैं ऐसे समाज के चौथे स्तंभ का सम्मान कर हमें गर्व महसूस हो रहा है इनके साथ ही चिकित्सा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी कुदेशिया डॉक्टर ध्रुव डॉक्टर चोपड़ा विभाग के नर्स स्टाफ कंपाउंडर एंबुलेंस वाहक एवं समस्त ऐसे कर्मवीर सम्मान एवं बधाई के पात्र हैं उनका भी सम्मान स्वास्थ्य विभाग जाकर किया गया तीसरी एवं महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में पुलिस विभाग के जांबाज सिपाही अधिकारी गण जोकि रात दिन 24 घंटे अपने परिवार एवं सुख सुविधाओं से दूर होकर कड़कड़ाती धूप में भी सड़कों पर चौक चौराहों पर ड्यूटी देकर रात्रि कालीन सेवा किसी भी अप्रत्याशित घटना दुर्घटना हर समय त्वरित सेवा भाव एवं कोविड-19 के गाइडलाइन के पालन हेतु आम जनता को तरह-तरह की योजनाएं परामर्श सुझाव चलचित्र रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से प्रचार प्रसार कर अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं उसके बावजूद उन्हें जनता के बीच कभी-कभी वाद विवाद का सामना भी करना पड़ता है ऐसे कर्मवीर ओ का भी आज योग दिवस के दिन सम्मान किया गया सभी को प्रशस्ति पत्र एवं पतंजलि प्रोडक्ट भेंट कर थाना परिसर फिंगेश्वर में सम्मानित किया गया पत्रकारों में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षक अरेंद्र पहाड़िया  संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा एवं समस्त पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा अजीज खान योगेश ठाकुर नेमीचंद बंजारे भागीरथी सिन्हा कमलेश्वर शुक्ला युवराज सिन्हा थनेश्वर बंजारे उरेंद्र कुमार महेंद्र भारती नेहरू साहू लीलाराम सिन्हा दीपक पोद्दार तरुण यदु इमरान खान सूयश सोनी तामेश्वर साहू और देने को पत्रकारों का सम्मान किया गया आभार प्रदर्शन करते हुए थाना प्रभारी श्री चंद्राकर ने कहा कि जिस तरह कोरोनावायरस की दो लहर का सामना हमने बड़ी ही कठिनाई से किया एवं अपने संबंधी इष्ट मित्रों को खोया है फिर से आगामी तीसरी लहर की बात जोरों से जारी है हमें पूर्व में ही उससे बचने की तैयारी करनी होगी यह समय राजनीति का नही अपितु पीड़ित वर्ग की सेवा एवं प्राण बचाने का है अतः हम सबको एकजुटता के साथ इस सेवा कार्य में अपनी पूर्ण आहुति देनी है अंत में कार्यक्रम का समापन किया गया

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया