हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया



फिंगेश्वर,
         चैत्र मास 2 अप्रैल को गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर मुख्यालय में युवाओं ने हिंदू नव वर्ष के दिन स्थानीय मानव भवन में श्री राम लखन सीता मैया एवं बजरंगबली के दर्शन कर मंदिर में स्थापित श्री हरि विष्णु लक्ष्मी एवं महादेव की विधिवत पूजा अर्चना कर जय श्री राम के नारों के साथ उपस्थित जनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं नव वर्ष के लिए दी गई साथ ही बहुत ही कम उम्र के युवा बच्चों ने बाइक रैली निकालकर पूरे शहर में चौक चौराहे में पटाखे आतिशबाजी जय श्रीराम के नारे लगाते पूरे वातावरण को राम मय कर दिया नगर फिंगेश्वर के मुख्य व्यवसायिक मार्ग को भगवा झंडों से शिवाजी चौक से रानी श्याम कुमारी देवी चौक तक सजाया गया था पूरे शहर में भगवा ध्वज शांति के प्रतीक के रूप में एकता और समरसता की पहचान स्वरूप लहरा रहे थे नववर्ष के दिन से ही नवरात्रि पर्व माता दुर्गा की आराधना सभी मंदिर दे वालयों में अखंड ज्योत एवं जवारा के साथ क्षेत्र के आस्था के केंद्र मौली माता मंदिर प्रांगण में भी नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है नगर में जगह जगह श्री राम मानस गान के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं आयोजक समिति ने आगामी रामनवमी पर्व को भी बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाए जाने हेतु नगर वासियों से उक्त पवित्र कार्य में सहभागिता की बात कही है



Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया