विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने दिया जिहादियों कट्टरपंथियों के विरुद्ध एक दिवसीय धरना एवं ज्ञापन
देश में हो रहे जिहादियो कट्टरपंथियों की आतंकवादी घटनाओं के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने देश के समस्त हिंदू समाज की रक्षा एवं मस्जिदों से निकलने वाले जिहादी कट्टरपंथी के द्वारा हिंदुओं के ऊपर जानलेवा हमला करना ,मंदिरों पर हमला करना, हिंदुओं को धमकी देना, हिंदुओं के घरों को जलाना इसलिए हिंदुओं की सुरक्षा की मांग एवं इन जिहादियों पर कठोर कार्यवाही करने के लिए आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा । जिसमें मुख्य रूप से बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिस तरह पिछले कुछ समय में देश भर में इस्लामिक जिहादी कट्टरता बढ़ती जा रही है योजना पूर्वक हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं वर्ष प्रतिपदा एवं भगवान श्री राम के प्रकट उत्सव श्री राम नवमी पर देश भर में शोभा यात्राओं पर पथराव और हमले किए गए जिसके कारण उनके स्थानों पर कर्फ्यू लगाना पड़ा और देश भर में तनाव की स्थिति बनी है हिंदू समाज ने धैर्य रखा जिसके कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई बाद में कुछ स्थानों पर श्री हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर भी पथराव हिंदू समाज अपने ही देश में अपने आराध्य देवी-देवताओं की शोभायात्रा नहीं निकाल पा रहा है । अभी हाल ही में बहन नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के बयान को लेकर गत 2 शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद मस्जिदों से हमले किए गए हिंदुओं घरों को ,वाहनों को आग लगा दी गई शासकीय संपत्ति और मंदिरों को भी भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा है । भारी मात्रा में पथराव किए गए।
इसलिए इन जिहादी कट्टरपंथियों का विरोध करते हुए इनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करवाने हेतु आज दोपहर 12:00 बजे फिंगेश्वर शहर के पुराना बस स्टैंड मैं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया गया। पहले जय श्री राम का नारा लगाकर ओम नाम का जाप कर श्री राम जय राम जय जय राम का जाप कर वह हनुमान चालीसा पढ़ कर धरने की शुरुआत की गई और सभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इन जिहादी व कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की सरकार से मांग की और फिर पुराना बस स्टैंड फिंगेश्वर से तहसील ऑफिस तक पदयात्रा द्वारा सभी कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में शामिल होकर नारे लगाते हुए चले और फिर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।



Comments
Post a Comment