आज होगा व्यापारी संघ भवन भूमि पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
फिंगेश्वर
विधानसभा क्षेत्र राजीम विधायक अमितेश शुक्ल के मुख्य अतिथि एवं राजा नीलेंद्र बहादुर की अध्यक्षता व भाव सिंह साहू जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य में 27 सितंबर दिन मंगलवार को महाविद्यालय रोड कृषि भवन के पीछे भूमि पूजन का कार्य माननीय अतिथियों के कर कमलों से दोपहर 12:00 बजे संपन्न होगा
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत फिंगेश्वर के एल्डरमैन जितेंद्र सिंह ठाकुर डोंगर मरकाम पार्षद गण पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चंद्राकर पूर्व उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास पार्षद कमलेश यादव वर्तमान नगर उपाध्यक्ष श्रीमती रुकमणी मांडले एवं कांग्रेस कमेटी के नव बूथ प्रभारी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए हैं इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेतागण ओमप्रकाश बंछोर एल्डरमैन, राकेश तिवारी करीम खान रामकृष्ण तिवारी शरद चतुर्वेदी तेजस यदु टिकेश साहू एवं नगर के समस्त व्यापारी बंधु गणमान्य नागरिक विशेष रुप से उपस्थित होंगे अतिथियों के द्वारा बड़े पैमाने पर 25 से 30 वृक्षों का रोपण किया जाएगा स्थल पर वृहद वृक्षारोपण के रूप में कार्यक्रम आयोजित है कार्यक्रम के आयोजन में विकासखंड के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है

Comments
Post a Comment