जनपद अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार के आरोप को बेबुनियाद बताया प्रेस वार्ता में

 
फिंगेश्वर
आज जनपद पंचायत सभा गृह में जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू ने अपने ऊपर बिजली ग्राम की जनपद सदस्य द्वारा भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के लगाए गए आरोपों को प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर अट्ठारह जनपद सदस्य एवं 20 से 25 सरपंचों की उपस्थिति में बेबुनियाद  निरर्थक तथ्य हीन आरोप लगाने की पुष्टि की साथ ही कहा कि मेरी कांग्रेसमें एवं राजनीति क्षेत्र में बेदाग व साफ-सुथरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कहा उल्लेखनीय है कि विगत 4 दिनों से  जनपद सदस्य द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ जनपद परिसर मंच पर अनशन धरना पर बैठी है उनका आरोप है कि जनपद प्रशासनिक सभा  की बैठक में एजेंडे से हटकर 60 लाख की राशि अध्यक्ष द्वारा स्वार्थ हित में स्वीकृत कर अपने फायदे के  के लिए ग्राम बोरसी ग्रह ग्राम एवं आसपास के गांव में विकास कार्यों में स्वीकृत कर दिया जबकि वह राशि एजेंडे में पेयजल अधोसंरचना ऊर्जा एवं पोषण कार्य में खर्च होनी थी इस पर जनपद अध्यक्ष ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सामान्य सभा की बैठक में 13 और 15 वित्त आयोग कि जो भी राशि जनपद को प्राप्त हुई उसे हमारे जनपद पंचायत के अंतर्गत 72 पंचायतों में आवश्यकतानुसार देना होता है जिस पंचायत में विकास कार्य हेतु सरपंच द्वारा मांग की जाती है उसे आवश्यकता अनुसार 25 जनपद सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से बहुमत के आधार पर पास करके विधि-विधान पूर्वक अधिकारी की जानकारी में प्रस्ताव पास किया जाता है एवं उक्त राशि पंचायत के खातों में भेज दी जाती है जिसे पंचायत सरपंच अपनी सुविधा के अनुसार ठेकेदार के द्वारा या स्वयं अपने निगरानी में उक्त कार्यों को निष्पादित करते हैं इसमें मेरे द्वारा व्यक्तिगत रूप से कभी भी कहीं भी मनमानी करने का भ्रष्टाचार करने का कोई रास्ता ही नहीं है जो आरोप हमारी बहने लगा रही हैं वह चाहे तो इसकी जांच करा सकती हैं चाहे तो कमिश्नर बड़े अधिकारियों तक अपनी शिकायत कर सकती हैं यह अनशन धरना मात्र मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास है श्रीमती पुष्पा साहू ने कहा कि आरोप करता द्वारा जनपद पंचायत के अधिकारी को भी अभी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है नहीं परिसर में धरना करने की अनुमति ली है साथ ही अपने साथ 9 सदस्य का दावा कर रहे हैं जबकि 25 में से 18 19 सदस्य जनपद सभागृह में अध्यक्ष के साथ उनके समर्थन में पाए गए जिनमें मुख्य रुप से अध्यक्ष सहित भुनेश्वरी साहू नीरा साहू राधेश्याम साहू संतोष सेन ललिता साहू नागेश्वरी सिन्हा धान बा ई टोमेश्वरी रात्रे शशि कला रात्रे नेमीचंद देवांगन होरी लाल साहू सुगंधिन
 धृत लहरे जगदीश साहू रामाधीन ध्रुव छबीला साहू राज बाई दीवान नरेंद्र चेलक कुल 18 जनपद सदस्य मौके पर उपस्थित थे सभी ने अपने जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू के पक्ष में समर्थन देते हुए अपनी सहमति प्रदान की और कहा कि अध्यक्ष द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार व अनैतिक निर्णय नहीं लिया गया है

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया