राजा दशहरा 8 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा

राजा दशहरा 8 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा


फिंगेश्वर ,
           मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सवराकार राजा नीलेंद्र बहादुर ने जानकारी दी कि द्वादश एवं तेरस तिथि एक ही दिन होने के कारण एवं तेरस तिथि का समय अवधि रात्रि में होने से 8 अक्टूबर दिन शनिवार को फिंगेश्वर राजा दशहरा संपन्न करना आयोजित समिति के प्रस्ताव से सर्वसम्मति से तय किया गया है ज्ञात हो कि फिंगेश्वर पंचकोशी धाम पूरे छत्तीसगढ़ में मौली माता की प्रसिद्धि पंच मंदिर बालाजी महाराज की कृपा दृष्टि के चलते क्षेत्रवासियों के लिए यहां राजशाही दशहरा परंपरागत मुख्य दशहरे के 3 दिन बाद मनाया जाता है दिवंगत राजा महेंद्र बहादुर सिंह के स्वर्गवास पश्चात अब उनके पुत्र राजा नीलेंद्र बहादुर द्वारा राजशाही दशहरा विधि पूर्वक पूर्व की भांति क्षेत्रवासियों की अपेक्षा के अनुसार धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा रात्रि कालीन देवी देवताओं के शोभा यात्रा एवं पूर्ण साज सज्जा के साथ ढोल नगाड़े नाच गान करते नगरवासी मंदिर ट्रस्ट कमिटी एवं नगर समिति के पूर्ण सहयोग प्रशासन की ओर से बिजली पानी साफ सफाई की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के साथ संपन्न होगा जिस तरह दशहरा मनाने एवं कुलदेवी मौली माता के श्रृंगार दर्शन का लाभ लेने लाखों श्रद्धालु उस दिन पूजा अर्चना करने फिंगेश्वर पहुंचते हैं क्षेत्र के सभी छोटे-मोटे व्यापारी अपने खेल खिलौना मिठाई झूला सर्कस जैसे व्यवसाय लेकर 2 दिन पूर्व ही फिंगेश्वर में अपने-अपने स्थान सुरक्षित करते हैं पुलिस प्रशासन की ओर से राजस्व अधिकारी नायब तहसीलदार अनुभाग अधिकारी राजस्व गरियाबंद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को भी उक्त आयोजन का आमंत्रण भेजा जा चुका है मौली मंदिर के क्षेत्र एवं परिसर मुख्य मार्ग पर विशेष रुप से साफ-सफाई  रंग रोगन की तैयारी जोरों से है रात्रि कालीन छोटे-मोटे नाच गान एवं महल परिसर के समक्ष क्षेत्रवासियों के मनोरंजन हेतु आर्केस्ट्रा आयोजन भी होना है क्षेत्र में ऐतिहासिक राजशाही राजा दशहरा का इंतजार लोगों को साल भर रहता है इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राजनेता विधायक सांसद मंत्री गण विशेष रुप से माता दर्शन पूजा अर्चना एवं राजा से भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं राजमहल समिति की ओर से सभी अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था एवं सम्मान किया जाता है 


Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया