आज फिंगेश्वर नगर में विश्व हिंदू परिषद के आवाहन पर सभी कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर लोगों को इस हित चिंतक अभियान में जोड़ने का प्रयास किया गया।



विहिप छत्तीसगढ़ प्रांत हिचिंतक महा अभियान 2.15 लाख चिंतक बने,
केवल आज 1 दिन में 80000 हिंदुओं एवं लगभग 3750 ग्राम तक पहुंचे।
यह हित चिंतक अभियान पूरे देश 6 नवंबर से 20 नवंबर तक में चलाया जाएगा।


फिंगेश्वर, 
फिंगेश्वर नगर मैं भी 6 नवंबर से विहिप के आवाहन से सभी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा इस महा अभियान की शुरुआत भारी जोर शोर से कर दी गई जिसमें सभी कार्यकर्ता प्रतिदिन घर घर जाकर लोगों को इस महाअभियान के बारे में जानकारी दे रहे हैं और उन्हें इस हिचिंतक अभियान से जोड़ने का प्रयास रहे हैं इसी संबंध में आज फिंगेश्वर नगर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरे नगर भ्रमण कर सभी व्यापारी प्रतिष्ठानों मैं जाकर सभी व्यापारियों को भी इस हिचिंतक अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जिसमें उन्हें भारी सफलता मिली और सभी जनप्रतिनिधि नेताओं को भी जोड़ा और पूरे दिन भर ये अभियान चलाया गया।
इस अभियान प्रांत विभाग जिला तहसील ग्राम इकाई स्तर के सभी कार्यकर्ता अपने अपने कार्य क्षेत्र में लगे हुए हैं।


संगठन के कार्य विभाग बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी विशेष संपर्क में भी विशेष योजना बनाकर संपर्क किया। हर वर्ग जैसे राजनेता व्यवसाई समाजसेवी डॉक्टर वकील महिलाएं विद्यार्थी एवं समाज के हर जाति मत पंथ संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें हिंदू समाज व राष्ट्र हित के कार्यों से जुड़ा आज के इस अभियान में समस्त हिंदू समाज को जाति मत भाषा क्षेत्र के आग्रह से ऊपर भेद मुक्त हिंदू खड़ा करने गो गंगा मठ मंदिर सेवा धर्मांतरण और लव जिहाद वह हिंदू समाज को संगठित करने की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया