प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम हजारों लोगों ने सुनो

फिंगेश्वर




|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वां एपिसोड ग्राम बासीन के बूथ क्रमांक 76 में सरस्वती शिशु मंदिर सभागार पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रखा गया था जिसमें सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष तथा भाजपा कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक सम्मिलित होकर शांतिपूर्वक उनके संदेश जिसमें अछूते स्थानीय प्रतिभा सामाजिक सेवा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की उपलब्धि पर्यावरण बेटियों के संरक्षण संस्कृति तथा प्रकृति से लेकर देश की सुरक्षा संवर्धन के अभियान में समर्पण भाव से निरंतर कार्यरत स्वयंसेवीयों के सेवाभाव की प्रशंसा की जिसे सुनकर ग्रामीण जन बीच बीच में ताली बजा बजाकर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे





कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दीपक महास्के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा प्रभारी ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री जी के मन की बात को समाज में सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक ने नरेंद्र मोदी को विश्व नेता असाधारण व्यक्तित्व के धनी बताया उन्होंने विधायक स्वर्गीय पुनीत राम साहू को याद करते हुए ग्राम वासियों के भाजपा के प्रति समर्पण को सराहा कार्यक्रम को श्री अशोक सिंह राजपूत शक्ति केंद्र प्रभारी बासीन श्रीमती लोकीन बाई साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा मुकेश गुप्ता ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपचंद बनर्जी ओमप्रकाश रात्रे पालक राम प्रजापति डीपी साहू पुरंदर सोनी मेघनाथ पूर्रे छविराम साहू हीरानंद पटेल रामकुमार धीवर जगत राम साहू कल्याण सिंह ध्रुव रेख राम नाग जित्तू साहू तेजराम साहू व सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन चंद्र प्रकाश साहू तथा आभार प्रदर्शन सेवक राम बंजारे ने किया


Comments

Popular posts from this blog

नगर के सर्वांगीण विकास हेतु नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया

आज प्रधानमंत्री से होगी मनकी बात । बासिन केंद्र ।

भक्त गुहा जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निषाद समाज द्वारा फिंगेश्वर में निकाली गई जिनका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा किया गया