मुख्य मार्ग से शराब दुकान हटाने सर्वसम्मति से निर्णय विद्यार्थी परिषद की बड़ी जीत
फिंगेश्वर से महासमुंद जाने रोड पर मुख्य मार्ग पर शराब दुकान होने की वजह से सामान्य जन मानस को अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ता है । विद्यालय तथा महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी को प्रतिदिन इस मार्ग से ही गुजरकर विद्यालय, महाविद्यालय जाना पड़ता है तथा शाम को विद्यालय तथा महाविद्यालय की छुट्टी होने के पश्चात इसी मार्ग से होकर घर को जाना पड़ता है , इस दौरान मुख्य रूप से छात्राओं को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है, किसी नशेड़ी द्वारा नशे की हालत में उनसे छेड़छाड़, अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है जिसकी वजह से कई पालक अपनी बिटिया को विद्यालय या महाविद्यालय की पढ़ाई से भी वंचित कराने को तैयार हो जाते है ।
महिलाएं भी दिन में गांव से रोजगार हेतु फिंगेश्वर में आते है तथा देर रात तक पुनः घर पर जाने के समय इसी मार्ग से गुजर कर जाती है तो परेशानी का सामना करना पड़ता है । इतना ही नहीं शराबियो द्वारा रोड पर ही शराब की बोतले तोड़ देने की वजह से आय दिन सड़क दुर्घटना होते रहती है । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले 2 साल से मांग कर रही है कि मुख्य मार्ग से शराब दुकान हटाया जाए परंतु आज तक अधिकारियो द्वारा आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं मिला । अभाविप महासमुंद विभाग संयोजक अनंत सोनी ने बताया कि ऐसी दयनीय स्थिति को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के फिंगेश्वर इकाई द्वारा महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था तथा इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर विद्यार्थियो को जागृत करने का काम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया पूर्व में भी अभाविप ने शराब दुकान का घेराव किया था ।
शराब दुकान हटाने का निर्णय स्वागत योग्य
महिला कमांडो की अध्यक्ष एवं सदस्यों ने कहा की हमारे आंदोलन के बाद यह चर्चा का विषय बना एवं सर्वसम्मति से शराब दुकान हटाने का निर्णय स्वागत योग्य है।
विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष शिशुपाल राजपूत ने कहा की मुख्य मार्ग में शराब दुकान होने के कारण आवागमन एवं आमजनो को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा था निश्चित ही इस निर्णय से नगर में सुधार एवं इस निर्णय की प्रसन्नसा होगी
नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु जी ने भी इस निर्णय का स्वागत एवं समर्थन किया है स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भी इस विषय पर विचार करते हुए यह निर्णय लिया गया है।
इस अवसर पर अभाविप के कार्यकर्ता एवं महिला कमांडो विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता धनंजय हरित,डिगेश्वर वर्मा, मुकेश साहू शुभम जैन , अमन शर्मा, राज श्रीवास्तव, लक्ष्य शर्मा, कमलेश कश्यप, रवि साहू, ओमप्रकाश यादव,केश कुमार साहू, लल्ला निषाद, लुनेश साहू उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment